DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोगो ने ली राहत की सांस,,,,,भाजपा नेताओं की मांग के बाद सड़को का हुआ संधारण,,,,,पूर्व में दिया जा चुका था ज्ञापन

बालोद । भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बालोद जिला मुख्यालय से दुर्ग एवं राजनांदगांव की तरफ जाने वाले सड़को का संधारण की मांग को लेकर पूर्व में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा था ।जिसमे बालोद शहर के अंदर तथा पाररास से जूँगेरा तक सड़को का संधारण करने की माँग की गई थी। वहीं बालोद से दुर्ग मार्ग पर तांदुला पूल के ऊपर हुए गड्ढों को भरने की भी माँग की गई थी ।जिसके फलस्वरूप बालोद के रेलवे फाटक से जूँगेरा चौक तक सड़को में हुए गड्ढों को भरकर पैचिंग वर्क कार्य कर सड़को का संधारण किया गया। जिससे इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगो ने राहत की सांस ली है। रात्रि में सड़कों में हुए गड्ढों की वजह से बहुत सी दुर्घटना भी घटित हुआ है। अब जाकर इस पर कार्य पूर्ण होने पर लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालो में वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी, अमित चोपड़ा, विनोद जैन, नरेंद्र सोनवानी, महेश पाठक, रवि पांडे, पिंटू सारथी, तुलेश साहू, सुरेंद्र साहू, हरीश दुबे सहित शहर मंडल के कार्यकर्ता शामिल हैं।

You cannot copy content of this page