DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति घीना में हुआ धान खरीदी का शुभारंभ

बालोद। घीना ग्राम जनजाति संस्कृति से परिपूर्ण यह क्षेत्र आदिम जनजाति क्षेत्र के तहत आता है। घीना में संचालित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में दिनांक 14/11/2024 से धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। गिरवर महला घीना, खोरबहरा रावटे, कुमारी बाई सोनकर हड़गहन, प्रभा देशमुख, छन्नू लाल टण्डन, नकुल राम ठाकुर, दीनदयाल ठाकुर आदि ने अपना धान इस समिति में बेचा। धान खरीदी शुरू होने पर समिति के समस्त कृषक खुशी का इजहार कर रहे हैं। डालचंद जैन समाजसेवी के द्वारा पूजा अर्चना कर खरीदी का शुभारंभ किया गया। अंकालु भुआर्य, लक्ष्मण सिन्हा, प्रिंसपाल चोरिया, डालसिंग यादव, जितेंद्र सिन्हा, रवि चोरिया, द्रोण कुमार आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी बसंत तारम प्रबंधक ने दी।

You cannot copy content of this page