DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“बाल दिवस पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसबोड़ में मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और बच्चों को नेवता भोज कराया गया “


बालोद । बाल दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसबोड़ के शाला प्रांगण में मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा किया गया साथ ही बाल दिवस मनाया गया। स्कूली बच्चों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां की गई।


इस उपलक्ष्य में एस.एस.नेताम(सेवानिवृत व्याख्याता), धर्मपत्नी मीना देवी नेताम द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला भैंसबोड़ एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसबोड़ के स्कूली बच्चों को नेवता भोज कराया ।


नेवता भोज के रूप में खीर, पूड़ी,बड़ा ,केला , चावल, दाल सब्जी,परोसा गया।
इस अवसर पर संकुल प्राचार्य आर एस रायपुरिया,प्रधान पाठक एल के नेताम, शिक्षक शिक्षिकाएं तथा शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page