DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

गुण्डरदेही। विधायक कार्यालय अर्जुंदा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष संतु राम पटेल के नेतृत्व में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद के उपस्थिति में भारत की आजादी से लेकर एक सुदृढ़, सशक्त एवं उन्नत राष्ट्र की आधारशिला रखने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर सहृदय नमन किए एवं कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित की गई!

विधायक ने कहा कि पंडित नेहरू को ‘आधुनिक भारत के निर्माता’ के रूप में सम्मानित किया जाता है. उनके नेतृत्व में भारतीय गणराज्य की नींव रखी गई और स्वतंत्रता के बाद भारत को एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में कई कदम उठाए गए. उनका योगदान भारतीय समाज के सभी क्षेत्रों में दिखता है चाहे वह शिक्षा हो, विज्ञान, कला या कृषि. पंडित नेहरू का जीवन और उनके योगदान भारतीय राजनीति और समाज के लिए हमेशा प्रेरणा देने वाला रहेगा।
इस अवसर पर चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, सुषमा चंद्राकर उपाध्यक्ष, हरि साहू , दिलीप देशलहरा , सुरेश गांधी , सागर साहू , ललित जोशी , राजू देवांगन , अज्जू ठाकुर , अफजल अली , मनोज चंद्रवंशी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page