DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तैराकी स्पर्धा में गिरधर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय अंडा में अध्यनरत डी. एल.एड. द्वितीय वर्ष के छात्र गिरधर ने 11 नवंबर को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी में आयोजित अंर्तमहाविद्यालयीन पुरुष और महिला तैराकी प्रतियोगिता में अपने परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा को परिभाषित करते हुए इस महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी

में निर्णायक मंडल द्वारा इन्हें मेडल प्रदान किया गया। विजयी विद्यार्थी ने कहा कि यह सफलता क्रीड़ाधिकारी श्रीमती यामिनी कोसरे के मार्गदर्शन में प्राप्त हुआ। इस संदर्भ में महाविद्यालय के अध्यक्ष राजन कुमार दुबे, सहसंचालक डॉ. रजनी राय, प्राचार्य डॉक्टर के. एन. मिश्रा, उप प्राचार्य डॉ. रश्मि पांडे संहित सभी आचार्य एवं विद्यार्थियों ने उनके उत्तम शैक्षणिक व खिलाड़ी जीवन हेतु शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

You cannot copy content of this page