DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दादा दादी की स्मृति में स्कूल में बनवाएंगे समाजसेवी राजेश सिन्हा अब मां सरस्वती का मंदिर, हुआ भूमिपूजन

बालोद। गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्राभांठा निवासी समाजसेवी राजेश कुमार सिन्हा ने अपने दादा-दादी के स्मृति में मां सरस्वती का मंदिर बनाने का निर्णय लिया है। जिसका भूमि पूजन स्वर्गीय भिखारी राम सिन्हा एवं स्वर्गीय श्रीमती सुंदरी बाई सिन्हा के स्मृति में शासकीय हाई स्कूल माहुद बी में समाजसेवी राजेश कुमार सिन्हा ने स्कूल प्रांगण के पास किया। भूमि पूजन इस अवसर पर कामता प्रसाद सिन्हा हेमंत सिन्हा बलराम सिन्हा सरपंच नारायणदास प्राचार्य श्री देशमुख एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे जिन्होंने राजेश कुमार के कार्य को तारीफ किया और कहा ऐसा अगर समाज सेवक हर गांव में हो तो हमें कोई नेता अभिनेता की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्राचार्य देशमुख सर के निवेदन पर एक ही बार में राजेश कुमार सिन्हा ने उनको निवेदन को स्वीकार कर तत्काल भूमि पूजन कर मां सरस्वती के मंदिर बनाने का निर्णय लिया और साथ ही साथ और स्कूल प्रांगण में पेड़ पौधा लगाने के लिए, खेल ग्राम बनाने के लिए, बच्चों की पढ़ाई लिखाई की अच्छा व्यवस्था करने के लिए मदद करने का निर्णय लिया। राजेश कुमार सिन्हा बालोद जिला को एक नया मुकाम देना चाहता है।

You cannot copy content of this page