DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगरीय निकाय के कर्मचारी पुनः हड़ताल पर

बालोद। नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के नियमित कर्मचारी अपने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 12 नवंबर से 14 नवंबर तीन दिवस हड़ताल पर रहेंगेl सामूहिक अवकाश का ज्ञापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर को सौपा गया lकर्मचारियों के हड़ताल में रहने से कार्यालयीन कार्य प्रभावित होंगे,जिसमें जन्म -मृत्यु, पेंशन विभाग,लोक निर्माण विभाग, टेक्स् वसूली कार्य, स्टोर विभाग, परियोजना विभाग एवं अन्य विभाग से संबंधित समस्त कार्य प्रभावित होंगे l
उपरोक्त संबंध में कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद राम साहू एवं स्थानीय निकाय के अध्यक्ष विपिन बेहरा ने बताया कि इसके पूर्व भी आंदोलन किया गया था जिसमें शासन स्तर पर संचालक महोदय जी द्वारा लिखित में आश्वासन दिया था 6 सूत्रीय मांगों पर जांच परीक्षण हेतु शासन स्तर पर समिति भी गठन किया गया किंतु किसी प्रकार से सार्थक पहल नहीं किया गया इसलिए मजबूरी वस फिर से प्रदेश स्तर पर बिलासपुर में हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया जा रहा है उसी क्रम में बालोद जिला से भी पूरे निकाय के कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल होंगे l
ज्ञापन देने वालों में उप अभियंता भानु प्रकाश घोष, रामगोपाल चंद्राकर, घनश्याम शर्मा, एलन चंद्राकर, राजेंद्र साहू, बुद्धिमान सिंह,के पी सिंह, इन्द्र यादव, सुनील ताराम, मनोज साहू,पंकज चंद्राकर,अनंत कुमार साहू, अब्दुल कलीम,धरमु राम बक्शी ,सुशील टंडन, चित कुमार कुर्रे, अब्दुल कलीम, दशरथ कौशिक,परदेसीराम देव देवांगन, नारायण सिंह एवं समस्त कर्मचारी शामिल थेl
कर्मचारियों द्वारा तीन दिवस हड़ताल में रहने के कारण आम जनता को होने वाले असुविधा के लिए कर्मचारी संघ द्वारा खेद प्रकट किया गया है l

You cannot copy content of this page