DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेवारी खुर्द में लोगों की हुई आंखे नम: त्रिपुरा राइफल पुलिस में 18 साल से पदस्थ जवान की कोलकाता में हुई मौत, छोटे भाई को घर लाने निकले बड़े भाई के पहुंचने से पहले आ गई मौत की खबर

सुप्रीत शर्मा, बालोद । बालोद ब्लाक के ग्राम नेवारीखुर्द जिसे सैनिक ग्राम कहा जाता है, के रहने वाले 39 वर्षीय एक जवान रूम लाल राणा की 6 नवंबर को कोलकाता में मौत हो गई। वे त्रिपुरा राइफल पुलिस सेवा में 2006 से पदस्थ थे। जानकारी के अनुसार 18 साल से त्रिपुरा राइफल पुलिस में सेवा दे रहे रूम लाल राणा हाल ही में छुट्टी लेकर घर आने निकले थे। त्रिपुरा से कोलकाता तक फ्लाइट से आए थे। इसके बाद ट्रेन से आने वाले थे। लेकिन कोलकाता पहुंचने पर उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। इस बीच वे इलाज कराने कोलकाता एक लॉज में रुके रहे और स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस बात की जानकारी लगने पर उनके बड़े भाई दिलेश्वर राणा जो कि स्वयं नारायणपुर थाना में हवलदार हैं, अपने छोटे भाई को घर लाने के लिए कुछ परिजनों के साथ नेवारी खुर्द से रवाना हुए थे। लेकिन उनके कोलकाता पहुंचने से पहले ही रूम लाल राणा की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी। उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे गांव लाया गया। जहां पर स्थानीय ग्रामीण सहित बालोद पुलिस परिवार से एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी रवि पांडे सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। सरपंच ईश्वरी राजेंद्र निषाद ने बताया कि इस गांव में सौ से ज्यादा जवान देश के अलग-अलग कोने में सेना और पुलिस में पदस्थ हैं। चाहे जैसे भी हो रूम लाल राणा ने इतने वर्षों तक देश की सेवा की। उनकी मृत्यु पर लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में शामिल हुए। लोगों की आंखें नम थी।

पुलिस परिवार द्वारा भी सलामी देते हुए पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए एसडीओपी देवांश सिंह राठौर और थाना प्रभारी रवि पांडे

इस घटना के बाद जवान की पत्नी अमरिका बाई सहित उनके 5-6 साल के दो बच्चों (पुत्र पुत्री) सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

You cannot copy content of this page