DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अहिबरन नवागांव में दो दिवसीय रामधुनी स्पर्धा का हुआ शुभारंभ

नारी का जहां सम्मान होता है वहां देवी का वास होता है : कुंवरसिंह निषाद

देवरीबंगला। समय का क्या ठिकाना, मनुष्य को धर्म से जुड़कर रहना चाहिए। भजन कीर्तन में समय बिताना चाहिए। जहां नारी का सम्मान होता है, वही देवताओं का वास होता है उक्त उद्गार दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अ/ब/नवागांव में विधायक कुंवर सिंह निषाद ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को कभी निराश नहीं होना चाहिए अपने अच्छे कर्म पर विश्वास रखें। महिलाएं देवी का स्वरूप है। इनकी पूजा 9 रूप में की जाती है। विधायक ने पंचायत भवन के समीप मंच निर्माण की घोषणा की। नव जागृति सरस्वती उत्सव समिति द्वारा दो दिवसीय रामधनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सरपंच वंदना पारख, भूपेश नायक, समिति अध्यक्ष राजकुमार जामले, मलिक कृपाल, रोहित कुमार, उमेश कुमार, पवन साहू, भागवत साहू, राजू पारख, मुकुंद रावटे उपस्थित थे। मंचस्थ रामधुनी पार्टी भरदा (लो) द्वारा चार धाम तीर्थ की झांकी प्रस्तुत की। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।

You cannot copy content of this page