DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ऐसा भी होता है! बकरे का हड्डी लोगों को शेर का नाखून और बीर बताकर बेचने की फिराक में शहर में घूम रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा

जगदलपुर – कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से जंगली जानवरों के नाखून और अन्य अंग बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति जंगली जानवर का बीर और नाखून लेकर शहर में घूम घूमकर बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त व्यक्तियों की तलाश में जुट गई। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्ति को शहीद पार्क के नजदीक स्थित एफसीआई गोदाम के पास से पकड़ लिया। पकड़ने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की।कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपी दिलीप बनिक (42) निवासी महारानी वार्ड और अप्पो बर्मन (48) निवासी महारानी वार्ड ने पुलिस को बताया कि वह दोनों बकरे का हड्डी लोगों को शेर का नाखून और बीर बताकर बेचने की फिराक में शहर में घूम रहे थे।

मामले का खुलासा करती पुलिस

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह सब सामान वह 10 हजार रुपये में बेचने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से बकरे का 2 नग बीर नख, 1 टूटा हुआ बीर नख, 1 नग नाखून, 1 नग दांत, 1 नग हड्डी का टूटा हुआ टुकड़ा समेत 3 हजार रुपये नगद बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

You cannot copy content of this page