DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने गुरुर प्रवास पर रहे राकेश यादव


बालोद। भाजपा सदस्यता अभियान को महापर्व के रुप मे कार्यकर्ता द्वारा मनाया जा रहा है जिसके तहत प्रत्येक गांव ,प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक भाजपा का सदस्य बनाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसे लेकर जिला भाजपा बालोद के महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राकेश यादव जिला बालोद के सभी मंडलो मे प्रतिदिन प्रवास कर रहे है इसी क्रम मे 02 अक्टूबर को गुरूर मंडल के अमरीकला, पड़कीभाट कंवर पहुँच कर सदस्यता अभियान की समीक्षा कर गति लाने मार्ग दर्शन किया।


राकेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एक ओर जहां अपनी सदस्यता को नवीनीकरण कर रहे हैं। वहीं आम जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को देखकर स्वयं ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं।


इस अवसर पर जिला मंत्री नरेश साहू, ग्रामीण मण्डल सदस्य्ता अभियान प्रभारी, पूर्व महामंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संजय साहू , किसान मोर्च के जिला मंत्री टुकेश्वर पाण्डेय एवं अशोक साहू ,पूरन साहू ,साहिल यादव ,सौरभ साहू, गोपेश्वर बघेल, लेख राम निषाद, योगेश्वर साहू, तामेश्वर साहू ,चंद्रिका साहू ,निखिल साहू, प्रकाश साहू ,टुकेश्वर साहू, नरोत्तम शर्मा ,तोमर लाल देवांगन, गजेंद्र कुमार ठाकुर ,दानेश्वर ठाकुर, सभी लोगों का सदस्यता अभियान किया गया ग्राम के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता एवं अन्य जेष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
कमल पनपालिया
जिला मिडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

You cannot copy content of this page