DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शहरवासियों ने किया नगर पालिका का घेराव, अध्यक्ष विकास से मांगा साफ पानी

जय स्तंभ में संपन्न हुआ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, कमलेश सोनी ने कहा – 10 साल में नहीं हुआ कोई काम

बालोद। शहर के जय स्तंभ चौक में शहरवासियों के द्वारा नगर पालिका और पालिका अध्यक्ष के खिलाफ एक दिवसीय आंदोलन किया गया। जिसमें पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा से 10 साल का हिसाब मांगा। कार्यक्रम में शामिल हुए वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी ने शहरवासियों के लिए साफ पानी, अच्छी सड़क, आवारा मवेशियों से छुटकारा, नाली की सफाई, बस स्टैंड में पानी निकासी की समस्या, धूल मुक्त शहर बनाने की घोषणाओं को पालिका अध्यक्ष को पुनः याद दिलाया। सुबह 11 बजे से 2 बजे तक चले इस आंदोलन में शहर के सैकड़ों महिला पुरूष शामिल हुए और आंदोलन के दौरान नगर पालिका के प्रवेश द्वार पर मटका फोड़ कर विरोध जताया।

कांग्रेस सरकार में भी कोई उपलब्धि नहीं रही – अमित चोपड़ा
कार्यक्रम का समर्थन देने पहुंचे भाजपा नेताओं ने भी जमकर पालिका पर हमला बोला। जनभागीदारी अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने कहा कि 10 साल शहर में कांग्रेस की सत्ता रही लेकिन कोई उपलब्धि नजर नहीं आई। सड़कों पर गड्ढा है या गड्डो में शहर है, समझ ही नहीं आता। पूर्व एल्डरमैन विनोद जैन ने कहा कि पालिका अध्यक्ष ने दावा बहुत किया। लेकिन काम कुछ दिखा नहीं। झूठ से इनकी सरकार चलती रही। राज्य में कांग्रेस की सत्ता आई तो भी बालोद के लिए कुछ कर नहीं पाए।

मवेशियों के झुंड से लोग टकरा कर मर रहे – अभिन्न यादव
समाजसेवी अभिन्न यादव ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों में रात भर मवेशियों का झुंड बैठा रहता है। आये दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लेकिन पालिका अध्यक्ष ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। पार्षद लेखन साहिरो ने कहा कि अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने अपनी जवाबदेही से मुंह मोड़ लिया। इसलिए रास्ते खराब हैं। पूर्व एल्डरमैन नरेंद्र सोनवानी ने कहा कि कांग्रेस ने बालोद को 20 साल पीछे धकेल दिया है।

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का ममेंटेनेंस नहीं कर पा रहे – सरोजिनी
पररास की पार्षद सरोजिनी डोमेन्द्र साहू ने बताया कि बालोद को जनता को गंदा जल परोसा जा रहा। भाजपा सरकार में जो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बना उसे बालोद कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा मेंटेनेंस भी नहीं कर पा रहे। प्रतिमा यादव ने बताया कि पानी की टंकियों को जांच किया जाए तो टंकी में कीचड़ भरा मिलेगा। पूर्व पार्षद सुनीता बिल्ला मनहर ने कहा कि गर्मियों में कभी मोटर जलता है तो कभी पाइप लाइन फूटता है। इससे एक-एक सफ्ताह तक पानी सप्लाई प्रभावित रहता है।

भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव किया गया – रिछेद मोहन कलिहारी
वरिष्ठ भाजपा पार्षद रिछेद मोहन कलिहारी ने कहा कि पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने विपक्ष के पार्षदों के साथ हमेशा भेदभाव किया। कुछ अपने चहेते पार्षदों को काम दिया। बाकी वार्डों में विकास कार्य करना भूल गए। मेरे वार्ड में बहुत से मांगों को अंदेखा कर दिया। भाजपा पार्षदों की मांगों और वार्डों को हमेशा अनदेखा किया गया। प्रीतम यादव ने कहा कि 10 साल के कार्यकाल में 9 वें साल में बुधवारी बाजार में शौचालय बना। विकास की यह धीमी रफ्तार बालोद के विकास में बाधा बन रहा है। इस दौरान अटल आवास, कुन्दरूपारा, आमापारा, पाररास, नयापारा, शांति नगर, पांडेय पारा से पहुंचे हुए लोगों ने अपनी बातें रखी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोना टुवानी, सौरभ जैन, संजय सोनी, अजय बाफना, कमल बजाज, आशुतोष कौशल, राहुल सोनी, जग्गू ढीमर, राहुल साहू, चंद्रेश जैन ने भी अपना व्यक्तव्य दिया। इस दौरान अजय छत्री, तुषार ढीमर, लुमेश साहू, साईं आर्य, अंश योगी, लंगड़ा दादा, रूपेश पटवा, लक्की, तरुण कुमार, प्रदीप मिनपाल, पुष्कर, सौरभ शर्मा, आदि धुर्वे, गौतम माधवानी, शुभम चांडक सहित सैकड़ों महिला-पुरुष विरोध दर्ज कराने कार्यक्रम में शामिल हुए।

You cannot copy content of this page