ब्लॉक मनरेगा मेट संघ की बैठक सम्पन्न




बालोद। आज दिनांक 29 सितम्बर 2024 को ब्लॉक मनरेगा मेट संघ बालोद कि बैठक सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में हुई। बैठक का संचालन ब्लॉक सचिव तीरथ राम साहू ने किया। सर्वप्रथम सभी मेट साथियों का स्वागत अभिनंदन व मेट पहचान पत्र वितरण किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू ने सभी मेटो को एकजुट होने व पदाधिकारियों को अपना पूर्ण सहयोग करने कि अपील कि गई। संगठन में ताकत का परिचय दिया। जिसके कारण मजदूरों व मेटो का मजदूरी भुगतान तत्काल किया गया।
बैठक में उपस्थित मेटो ने सर्वसम्मति से 02 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाने हेतु सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में का प्रस्ताव किया गया। सभी मेटो को तन मन धन से सहयोग व अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने कि अपील कि गई।
बैठक में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू, सचिव श्री तीरथ राम साहू, सहसचिव श्रीमति तोमिन मरकाम, जोन प्रभारी श्री शैलेन्द्र कुमार, जोन प्रभारी योगेश कुमार, प्रीति साहू, लक्ष्मी साहू,हिरामन साहू, मोनिका साहू,निशा साहू, प्रेमलता चंद्राकर,गनिमा साहू, खिलेश्वरी साहू,रामेश्वरी पटेल, खिलेश्वरी साहू,वोमेश कुमार,टेमिन साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page