DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वार्डेकर द्वारा वार्ड 26 में किया गया निरीक्षण

दल्ली राजहरा। पूर्व में नगर पालिका अधिकारी को टी ज्योति पार्षद द्वारा जानकारी दिया गया कि वार्ड नं 26 में ठेकेदार द्वारा सी सी रोड निर्माण कराया गया था, जिसमे नाली को पाट दिया गया, जिससे घरों का निकासी पानी जाने का मार्ग नही था, सी सी रोड के बीच में पानी निकासी के लिए खोदाई किया गया, जिससे पूरे रेलवे मैदान में गंदा पानी एकत्रित हो रहा है जिससे खिलाड़ियों को खेल में व वार्ड वासियों को आवागमन में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । वार्ड 26 में पूर्व में 2 बोर कराया गया लेकीन जस का तस कार्य पूर्ण नही हुआ ना तो मोटर डाला गया और न ही मीटर लगाया गया। यह समस्या को संज्ञान में लेकर नगर पालिका अधिकारी ने वार्ड 26 में कार्यस्थल में पहुंचकर निरीक्षण किया और इंजीनियर को तत्काल नाली के उपर स्लैब डालने के लिए कार्य को करने का आदेश नगर पालिका अधिकारी द्वारा दिया गया। व बोर में मोटर व पाइप के लिए सीएमओ द्वारा कलेक्टर सर से मीटिंग में बात रखने के लिए आश्वासन दिया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद टी ज्योति, इंजीनियर भानु प्रकाश घोष ,कर्मचारी पंकज चंद्राकार, कर्मचारी सतीश चंद्रा व वार्ड वासी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page