DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम मोंगरी में लगभग 35 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया विधायक कुंवर सिंह निषाद

इस दौरान वृक्षारोपण किया गया

गुण्डरदेही/बालोद।गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने ग्राम मोंगरी मे लगभग 35 लाख रुपए के विकास एवं निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। विधायक जी ने लोकार्पण एवं भूमि पूजन करते हुए कहा कि गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में किसानों को आर्थिक मजबूती देने का काम भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। कांग्रेस ने कभी झूठ और धर्म का सहारा नहीं लिया। देश के हित में हमेशा कार्य किया है।
इस अवसर पर श्रीमती रमा देवी ठाकुर जी जनपद सदस्य, श्रीमती अमृका सुरेश साहू सरपंच, ज्ञान रजक जी, छत्रपाल , पंचराम , रवि शंकर हिरवानी , तरुण पारकर , संतोष निषाद , रूपचंद जैन सहित ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page