DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा दाऊ चौक से मटिया कालेज रोड का हाल बेहाल, महाविद्यालय आने जाने छात्र छात्राओं सहित आम जनों को समस्याओं और दिक्कतों का करना पड़ रहा सामना

अर्जुन्दा बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत अर्जुंदा के दाऊ चौक से मटिया कॉलेज रोड की स्थिति भयंकर दयनीय और खतरनाक हो गया है। जिसमें प्रतिदिन महाविद्यालय में अधिकतर पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं इस रोड पर चलते हैं। कई छात्र-छात्राएं साइकिल और मोटरसाइकिल साथ ही बस से आने वाली छात्र-छात्राएं दाऊ चौक से पैदल भी महाविद्यालय आती है। और कई बड़े-बड़े हाईवे वहां भी इस रोड पर चलते हैं लेकिन कोई इस रोड पर ध्यान नहीं दे रहा है। छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही आम जनों को भी आने-जाने के लिए काफी दिक्कतों और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रोड़ की स्थिति बहुत ज्यादा जर्जर हो गया है। और बारिश के समय अभी उन सभी गड्ढों में पानी भी भर चुका है। जिससे किचड़ भी बहुत हो गया है। लेकिन इस पर कोई ना ही प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं।

You cannot copy content of this page