DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग संस्था ने देहदान के लिए किया प्रेरित

बालोद/ बिलासपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग छत्तीसगढ़ के 24 सितंबर को बिलासपुर के जीत कॉन्टिनेंटल होटल में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में बालोद सहित राज्य भर के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महताब राय , विशिष्ट अतिथि अर्चना झा (एडिशनल एसपी बिलासपुर) एवम् अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल साहू ने किया।


इस सम्मेलन में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग संगठन बालोद जिला के अध्यक्ष डी.के. साहू एवं जिला अध्यक्ष (w/c) खिलेश्वरी साहू एवं दुर्ग,राजनांदगांव,रायगढ़, बस्तर बिलासपुर आदि जिलों से पदाधिकारी शामिल हुए। सभा को सम्बोधित करते हुए डीके साहू ने इस संगठन को पुलिस प्रशासन और सामान्य जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी बताया और लोगों को निस्वार्थ भाव से मानव सेवा करने की अपील की।

इसी कड़ी में परमार्थ हेतु देहदान कर चुके राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष (महिला) बालोद खिलेश्वरी साहू की संगठन ने भूरी-भूरी प्रसंशा की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को रक्तदान,नेत्रदान, अंगदान,देहदान करने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था के बालोद जिलाध्यक्ष डीके साहू , चित्रमाला राठी, द्रुपद साहू, लता ठाकुर,उर्मिला साहू, खिलेश्वरी साहू आदि हमेशा जनता हित व जनजागरुकता के लिए प्रयासरत रहते हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष लीगल सेल (बिलासपुर हाईकोर्ट वकील) चितरंजय पटेल, प्रदेश अध्यक्ष युवा मृत्युंजय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राधिका देवांगन आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page