DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरमरीकला महाविद्यालय में मनाया गया रासेयो स्थापना दिवस

बालोद। मदनलाल साहू शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला में समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्राध्यापक प्रमोद भारती सर ने कहा कि, कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी की पूजा अर्चना संस्था के प्राचार्य आदरणीय यशवंत साव सर, जेबीएस अध्यक्ष नरेश साहू वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रताप सिंह सार्वा और टेकराम पटेल व महाविद्यालय के अध्यापक व अतिथि प्राध्यापक के हाथों से शुरुआत किया गया.।साथ ही साथ स्वयंसेवकों को बी सर्टिफिकेट भी वितरित किया गया, अध्यक्ष नरेश साहू ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना पढ़ाई के साथ अपने जीवन के व्यक्तित्व को निखार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्राचार्य महोदय साव सर ने कहा निस्वार्थ भाव से जुड़े रहे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलता है. वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रताप सिंह सार्वा ने अपने पुराने दिन को याद करते हुए समस्त स्वयंसेवकों को अपना अनुभव व्यक्त किया, और रासेयो बारीकी से जानकारी प्रदान किया साथ ही टेकराम पटेल ने कहा की समाज सेवा में जुड़ने का मुख्य धारा है राष्ट्रीय सेवा योजना हैँ,आप सौभाग्य है या आप इस संस्था के स्वयं सेवक है कार्यक्रम में धारना, धात्री अनिल,नीलकंठ, धनेंद्र ,तुषार, भूपेश, राजेश, मुकुंद ,तारा, छत्रपाल, भारती ,धनंजय,शारदा, विद्या,खिलजा और सतीश सहित समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page