DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मरदेल में “श्रमदान” करके चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान

डौंडी। विकासखंड डौंडी के वनाँचल से घिरा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मरदेल के विद्यालय और गांव में ही चौक – चौराहे व गलियों में श्रमदान *स्वच्छता ही सेवा * स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया |

संस्था की शिक्षिका मोना रावत ने कहाँ कि स्वच्छता हमें, आपको, हम सबको पसंद है, चलो समुदाय के साथ मिलकर हमारी पाठशाला, गांव को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान करके बापू ने दिया था संदेश, स्वच्छ रखें भारत देश, स्वच्छता हमें अपनाना है, स्वर्ग से सुंदर देश बनाना है | वही संस्था के प्रमुख के के सोनवानी ने बताया कि माह सितंबर स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है | श्रमदान करके स्वच्छता अभियान का महत्व ओर भी बढ़ गया है | इस श्रमदान अभियान में संकुल समन्यवक भूषण लाल कुंजाम, संस्था के शिक्षक टी. एल. देशमुख, हरिशंकर नरेटी अधीक्षक दशरथ लाल यादव, मितानिन एवं बिहान समूह के महिलाओं का विशेष योगदान रहा |

You cannot copy content of this page