राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस एवं शपथग्रहण समारोह का हुआ आयोजन



लोकगायक कांतिकार्तिक यादव ने लोक गीतों से जीता सबका दिल , छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की सेवा हेतु किया प्रेरित , वहीं डीएसपी अजीत ओगरे ने छात्रों को किया मोटिवेट

अर्जुन्दा शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के 55 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित लोकगायक व गीतकार कांतिकार्तिक यादव ‘युवा छत्तीसगढ़ ‘ उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ रश्मि सिंह ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सृष्टि महोबिया एम आई एस प्रशासक (कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद) , अजीत ओगरे डीएसपी एवं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, कौशल गजेन्द्र वरिष्ठ स्वयंसेवक, व रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार प्रजापति जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर मुख्य अतिथि कांतिकार्तिक यादव ‘युवा छत्तीसगढ़ ‘ व विशिष्ट अतिथि श्रीमती सृष्टि महोबिया द्वारा किया गया। तत् पश्चात् सरस्वती वंदना,राज्य गीत अरपा पैरी के धार,लक्ष्य गीत गाकर किया गया।
कार्यक्रम की अतिथियों का बैच तिलक और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ रश्मि सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और योगदान को बताया। और सभी स्वयंसेवको राष्ट्र सेवा के लिए शपथ दिलाया।

वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित लोक गायक व गीतकार कांतिकार्तिक यादव ‘युवा छत्तीसगढ़’ ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से अपने अनुभवों और उपलब्धियों को स्वयंसेवकों को साझा किया राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत समाजिक जागरूकता कार्य के लिए महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के
कर कमलों से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में हिस्सा लेकर कर्तव्य पथ पर परेड किया, साथ ही इंटरनेशनल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम चीन में छत्तीसगढ़ सहित भारत का प्रतिनिधित्व किया । युवा लोकगायक ने छत्तीसगढ़ी लोक गीतों के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। सभी ने इस कार्यक्रम का खूब आनंद लिया।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती सृष्टि महोबिया ने प्रेरणादायी कहानी के माध्यम से अपने छात्र जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए जीवन के आदर्श मूल्यों को अपनाने हेतु युवा विद्यार्थियों को प्रेरित किया ।

वहीं विशिष्ट अतिथि डीएसपी एवं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजीत ने स्वयंसेवकों को अपने जीवन के अनुभव और कार्यो को बताया। साथ ही स्वयंसेवकों को नशा से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ सोशल मीडिया फेसबुक इंस्टाग्राम का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने को कहा।व साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूक किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को किया सम्मानित
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु.जया सिन्हा द्वितीय स्थान वैभव देशमुख, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. पायल निषाद, व द्वितीय स्थान कु.यामिनी देवांगन पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु.पायल निषाद, व द्वितीय स्थान कु.रेणुका कांशी रही।सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्वयंसेवक राकेश कुंभकार, दानेश्वर सिन्हा, यशवंत कुमार टंडन राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक ने किया। वहीं कार्यक्रम का आभार व्यक्त वरिष्ठ स्वयंसेवक दानेश्वर सिन्हा ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से इन स्वयंसेवको का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसमें स्वयंसेवक मोहित यादव, राजेश कुमार, शुभम देशमुख, सुदर्शन साहू,पूजा कुंभकार, पार्वती, कामिनी साहू, रेशमी साहू, राजेन्द्र पटेल, हेमचंद भारती, ओमप्रकाश साहू, युवाकांत सिन्हा, प्रणव तिवारी, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You cannot copy content of this page