DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोना रावत को मिला सावित्री बाई फूले शिक्षा सम्मान 2024

बालोद /डौंडी। शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ के तत्वाधान में खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया | इस समारोह में राज्य से आये अलग-अलग जिलों से 125 शिक्षकों को सम्मानित किया गया | सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मान. श्री विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा, अध्यक्षता मान. श्री गजेंद्र यादव जी विधायक दुर्ग शहर, अतिविशिष्ट अतिथि मान. श्री ललित चंद्राकर जी विधायक दुर्ग विशिष्ट अतिथि मान. श्रीमती निधि चंद्राकर जी कि उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में जिला बालोद, विकासखंड डौंडी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मरदेल कि शिक्षिका मोना रावत को सावित्री बाई फूले शिक्षा सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया | शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के संस्थापक संजय कुमार मैथिली ने बताया कि यह सम्मान शिक्षकों को प्रेरित करने और उनके उत्कृष्ट कार्य को पहचान देने के लिए दिया गया है| शिक्षिका मोना रावत शिक्षा में नवाचार, महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहता है | इस सम्मान के लिए शाला परिवार ने हर्ष व्यक्त किया |

You cannot copy content of this page