DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में कक्षा 11वीं कला संकाय में लेटरल एण्ट्री के माध्यम से प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित


आॅफलाईन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 सितम्बर


बालोद। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में लेटरल एण्ट्री के माध्यम से कक्षा 11वीं कला संकाय में प्रवेश हेतु आॅलाईन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 सितम्बर 2024 निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम विद्यालयों में वर्ष 2024-25 हेतु कक्षा 11वीं में कला संकाय हिन्दी माध्यम में बालिका हेतु 01 रिक्त सीट एवं बालक हेतु 03 सीट सहित कुल 04 रिक्त सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 सितम्बर 2024 निर्धारित की गई है। चयनित तथा प्रतिक्षारत सूची जारी करने की तिथि 28 सितम्बर, प्रवेश की तिथि 30 सितम्बर तथा प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 01 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

You cannot copy content of this page