DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जवानों से भरी एक बस बास्तानार घाट के पास पलट गई

दंतेवाड़ा। जवानों से भरी एक बस बास्तानार घाट के पास पलट गई। इस घटना से कई जवानों के घायल होने की खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि जवान जगदलपुर से दंतेवाड़ा जिले की तरफ जा रहे थे। तभी ये हादसा हुआ है। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

बता दे कि यह जवान दोरनापाल से बारसूर की ओर जा रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद तीन जवानों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें गीदम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी जवानों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी जवान सीआरपीएफ की दूसरी वाहन में बारसूर के लिए रवाना हो गए। घटना के दौरान किसी भी जवान को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे सभी की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

You cannot copy content of this page