DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री से मिले हल्बा समाज प्रमुख केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र माहला, समाज के विभिन्न पहलुओं पर हुई विस्तृत चर्चा

बालोद। हल्बा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र माहला और उनका प्रतिनिधित्व मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात कर समाज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। समाज के नायक बस्तर संभाग के स्वतंत्रता सेनानी छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद गेंद सिंह नायक का 20 जनवरी 2025 को 200 वर्ष पूर्ण होने पर नया राजधानी रायपुर में मूर्ति लगाने की मांग किये। मूर्ति लगने से समाज और आम जनों को एक ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी और छग के महान वीर सपूतों के इतिहास को जान सकेंगे कि हमारे नायक वीर सपूत जो की अपने क्षेत्र जन समुदाय समाज और कुटुंब के लिए हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए वीर गेंदसिंह- हमारे स्वतंत्रता सेनानी में से एक है। जिनका हमारे छत्तीसगढ़ के आजादी में एक महत्वपूर्ण योगदान रहा। गेंद सिंह हमारे भारत के आजादी के समय बस्तर अबूझमाड़ क्षेत्र के नेतृत्वकर्ता थे तथा और आगे माहला जी ने कहा गेंद सिंह का बलिदान देश की आजादी और अंग्रेजो की गुलामी मुक्ति के लिए एक अविस्मरणीय उदाहरण है। जिसका मूर्ति लगाने से समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा और समाज के विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा किया। जिसका निराकरण जल्द किया जाएगा और समाज के उत्थान के लिए भी पूरा प्रयास करूंगा।
मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र माहला अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज गिरवर ठाकुर महामंत्री कमल कोसमा केन्द्रीय न्याय समिति अध्यक्ष भुजबल गौर कोष अध्यक्ष संभू ठाकुर सचिव राम लाल नायक ब्लॉक अध्यक्ष खेरथा देवरी नरोत्तम रावते एवम प्रमुख पदाधिकरी उपस्थित थे ।

You cannot copy content of this page