DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आज ग्राम मोहलई (कोंगनी) में लगभग 70 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने

बालोद/गुण्डरदेही। गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने ग्राम मोहलई मे लगभग 70 लाख रुपए से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। विधायक ने लोकार्पण करते हुए कहा कि गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में किसानों को आर्थिक मजबूती देने का काम भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। कांग्रेस ने कभी झूठ और धर्म का सहारा नहीं लिया। देश के हित में हमेशा कार्य किया है। महिलाओं की सशक्तिकरण का कार्य किया है। आज महिलाएं घर से निकाल कर प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर रही है।
इस अवसर पर श्री संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, नीतीश मोंटी यादव जिला पंचायत सदस्य,रेवाराम सिन्हा , बेदी लाल निर्मलकर , उत्तम निषाद खिलानंद पटेल , श्रीमती डेमिन जितेंद्र साहू सरपंच, चुनू राम साहू उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page