DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धान की कलाकारी ने दिलाई पहचान, डिप्टी सीएम के हाथों सम्मानित हुए चंदू साहू

दुर्ग। तहसील स्तरीय दाऊ उत्तम साव पुण्य तिथि संस्मरण प्रतिभा सम्मान समारोह परिक्षेत्रीय साहू समाज में उप मुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ शासन के हाथों धान की विभिन्न कलाकारी कर छत्तीसगढ़ के गौरव बढ़ा रहे चंदू (चंद्रप्रकाश) साहू निवासी बोरई को सम्मानित किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में शामिल रमशिला साहू, ताराचंद साहू, दया राम साहू ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति से रूबरू करा रहे चंदू साहू के टीम द्वारा कार्यक्रम मे समूह गेड़ी लोकनृत्य की प्रस्तुती भी दिए। प्रमोद साहू,खुम्मन,भारती, कुशल, मंजूश्री साहू अपनी प्रस्तुती दिए।

You cannot copy content of this page