DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सावन्नी व सांसद भोजराज नाग की उपस्थिति में भाजपा जिला बालोद की बैठक हुई संपन्न


बालोद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान 2024 को लेकर बालोद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान के माध्यम से वृहद स्तर पर लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने का कार्य हो रहा है। इस सदस्यता अभियान को लेकर बालोद जिला, मंडल ,शक्ति केंद्र व बुथ स्तर पर भी कार्यशाला रखी गई, सदस्यता अभियान का 20 दिन पूर्ण होने पर जिला स्तर पर चुने हुए जनप्रतिनिधि पदाधिकारी व अभियान से जुड़े 250 सदस्यों की विशेष बैठक जिला भाजपा कार्यालय बालोद में रखी गई इस बैठक में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी भूपेंद्र सावन्नी व लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद भोजराज नाग की उपस्थिति में बैठक रखी गई।
सर्वप्रथम जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू ने स्वागत उद्बोधन में सदस्यता अभियान कि जिले में चल रही कार्यों की जानकारी दी साथ ही जिले के समस्त कार्यकर्ताओं को इस अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिक सक्रियता से जुड़ने का आह्वान किया।
मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा है कि, यह सदस्यता अभियान निर्धारित समय के लिए रखी गई है यह अभियान आने वाले लोकसभा, विधानसभा सहित क्षेत्रीय चुनाव के लिए लाभदायक होगा भारतीय जनता पार्टी के संविधान अनुसार प्रत्येक 6 वर्ष में हम पुन: सदस्यता ग्रहण करते हैं व नए लोगों को सदस्यता प्रदान कराते हैं ।

यह भारतीय जनता पार्टी के निरंतर बुनियाद खड़ा करने का कार्य होता है। हमारे पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर को देशभर के प्रत्येक बूथ में भाजपा का एक कार्यकर्ता प्रवास करेगा और वही न्यूनतम 100 सदस्य उस दिन बनाए जाएंगे इसकी पूर्ण कार्य योजना बैठकों के माध्यम से निर्धारित हो एवं 26 तारीख को इस कार्य की समीक्षा भी होगी इसके पश्चात 27 व 28 तारीख को विधानसभा वार भी समीक्षा रखी जाएगी सदस्यता अभियान को लेकर सभी नेताओं और पदाधिकारी से क्रमशः समीक्षा ली गई व कार्य को गति प्रदान करने मार्गदर्शन दिया।


क्षेत्रीय सांसद भोजराज नाग ने अपने संबोधन में कहा कि, आजादी के बाद 58 वर्षों तक कांग्रेस ने राज किया लगातार नेहरू जी, इंदिरा जी, मनमोहन सिंह जी जैसे नेताओं ने देश का नेतृत्व किया किंतु स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के साथ ही लगातार तीसरी बार विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारियों योजनाओं के कारण ही आज लोग भारतीय जनता पार्टी से जुडते जा रहे है। मोदी जी का संकल्प 2024 भारत विकसित राष्ट्र बने इस संकल्प को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं भारत सनातनी राष्ट्र था है।

और रहेगा पर आज जो विघटनकारी शक्तियां जाति धर्म संप्रदाय व वर्ग भेद कर देश को तोड़ना चाहती हैं। ऐसे विघटनकारी शक्तियां चारों ओर से प्रहार कर रही हैं, मोदी जी के हाथों को शक्तिशाली बनाने के लिए भी यह अभियान से जुड़ना है बालोद जिले में भाजपा के लिए हमेशा संभावनाएं हैं जो कि लोकसभा में जिले से जीतकर दिखाया है आगे नगरी निकाय, पंचायती राज चुनाव होना है कार्यकर्ताओं का अपना चुनाव है पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का कार्यकर्ता विजय हो भाजपा के विकास के मुद्दे को लेकर हर घर तक कार्यकर्ता पहुंचे हमारी योजनाओं से प्रत्येक घर में 2-4 लाभ से लाभार्थी हर घर में मिलेंगे प्रत्येक बूथ में 200 सदस्यता का न्यूनतम लक्ष्य को कार्यकर्ता पूर्ण करें
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राकेश छोटू यादव ने किया आभार व्यक्त सदस्यता टोली के सदस्य हरीश काटझरे ने किया इस बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, वरिष्ठ नेता कृष्णकांत पवार, यज्ञ दत्त शर्मा ,प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ,महामंत्री चेमन देशमुख ,जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, किशोरी साहू ,ठाकुर रामचंद्राकार, त्रिलोकी साहू ,अनीता कॉमेटी, कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा ,मंत्री शरद ठाकुर, नरेश साहू, जयेश ठाकुर, अंबिका यादव, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, कौशल साहू, प्रणेश जैन , टिनेश्वर बघेल, रुपेश सिन्हा, मनीष झा, राकेश द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य नीतीश यादव, ललित साहू, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों में सोमेश सोरी सुरेन्द्र देशमुख, शिव धरम गुडे, , जितेंद्र साहू, आदित्य पिपरे डिशोक जांगड़े, अकबर तिगाला ,शुभसिह कुरेटि,कुंती सिंन्हा, रामशिला साठिया, पूनम साहू, विमल जैन ,तरुण साहू ,चित्र सेन साहू, खेमलाल देवांगन, मितेश साहू ,कमलेश पांडे, पवन सोनबरसा, भानु प्रताप साहू, गणेशाराम साहू, विनोद गिरि गोस्वामी, टोमन साहू, सौरभ चोपड़ा ,विकास साहू ,सतीश महोबिया ,प्रकाश सिंह ,वीरेंद्र कुमार, साहू विश्वास गुप्ता ,युगल ताम्रकार, सुरेश सोनी ,संदीप सिंन्हा, कैलाश बिश्नोई ,तनसुख साहू ,भोला साहू ,ओम प्रकाश, विमान साहू ,मदन साहू ,तोरण साहू ,राजेश कांबले, भाबी छतवाल, हीरा ठाकुर, तेजराम साहू, दारासिह भौसार्य, चिंताराम साहू, लोकेश साहू, महेंद्र सिंह ,सुरेश बहरा, कोमल लालवानी, राकेश बाफना ,संदीप जैन ,सुरेंद्र देशमुख, रोहित साहू, सुरेश केसरवानी, हेमलाल देश लहर अजय चौहान अब्दुल इब्राहिम रमेश सोनवानी संतोष कौशिक मेहता भवन लाल साहू रमेश गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी व नजन उपस्थित रहे।
कमल पनपालिया
जिला मिडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

You cannot copy content of this page