DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस एवं शपथग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित युवा लोकगायक व गीतकार कांतिकार्तिक यादव ‘युवा छत्तीसगढ़ ‘

@अर्जुन्दा:- भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के 55 वे स्थापना दिवस एवं शपथग्रहण समारोह के अवसर पर शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित युवा लोकगायक व गीतकार कांतिकार्तिक यादव ‘युवा छत्तीसगढ़’ होंगे।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती डाॅ रश्मि सिंह जी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सृष्टि महोबिया (एम.आई.एस प्रशासक जिला – बालोद ) व डीएसपी (एनकाउंटर स्पेशलिस्ट)अजीत ओगरे जी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार प्रजापति, कौशल गजेन्द्र (राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक) व महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन ने दी है।

You cannot copy content of this page