DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख ने कांग्रेस से किया सवाल? क्या राहुल गांधी बदल देंगे छग में सीएम, ढाई-ढाई साल की उड़ती बात कहीं सच तो नहीं?

बालोद – छत्तीसगढ़ में वर्तमान कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी एवं धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर 22 जनवरी को होने वाले जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव एवं गिरफ्तारी को लेकर संगठनात्मक समीक्षा एवं इन विषयों पर पत्रकार वार्ता के लिए पहुंचे 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति छत्तीसगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा राजनांदगांव के कद्दावर नेता खूबचंद पारख का बालोद भाजपा जिला कार्यालय में आगमन हुआ। श्री पारख ने कहा राजनांदगांव की सभा में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा था कि किसानों की धान खरीदी में 15 क्विंटल धान खरीदी की सीमा को खत्म कर देंगे, 6 माह में अक्षरशः घोषणा पत्र का पालन करेंगे, वरना हम मुख्यमंत्री को बदल देंगे। साल भर बाद भी आज धान का पूरा पैसा किसानों को नहीं मिला, पूर्ण शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता आदि अनेकों वादे पूरे नहीं हुए, क्या राहुल गांधी मुख्यमंत्री बदल देंगे? उड़ती खबर में ढाई-ढाई साल के कॉन्ट्रैक्ट पर क्या होगा?

झूठ की बुनियाद पर भूपेश सरकार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे करते हुए कांग्रेस पार्टी ने अनेकों लोकलुभावन वादे किए। जिसमें सरकार में आते ही 2500 रुपए में धान खरीदी, 2 साल का बकाया बोनस, बिजली बिल हाफ, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, झूठ की बुनियाद पर खड़ी यह सरकार हर वादे में विफल रही,

धान खरीदी में इस तरह की खामी

एक माह विलंब से धान खरीदी, गिरदावरी कराकर किसानों के धान का रकबा कम करना, धान का उठाव ना करा कर कृत्रिम व्यवधान पैदा कर सोसाइटी में धान खरीदी बंद करने से भुगतान को विलंब करने से किसानों को दिक्कतें आ रही हैं। किसानों को मजबूर किया जा रहा है कि 30 से 40 रु में बारदाना खरीद कर भूपेश सरकार अन्याय करते हुए 15 रुपए में भुगतान कर रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के 90 विधानसभा में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किए। जिसमें लाखों लोग इकट्ठा हुए। 22 जनवरी को जिला स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन कलेक्टर का घेराव एवं गिरफ्तारी देकर किसानों के साथ अन्याय व धोखा करने वाली सरकार को जगाने का काम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए करेंगे।

यह है भाजपा की मांगे

भारतीय जनता पार्टी सरकार से मांग करती है कि किसानों का कहे गए वादे के अनुसार 2500 रु प्रति क्विंटल धान का भुगतान एकमुश्त किया जाए। पूर्व की तरह वनाधिकार पट्टों पर धान खरीदी किया जाए। बारदाने का पूरा भुगतान किया जाए। सैकड़ों किसान जो इन विपअदाओं के कारण आत्महत्या किए हैं, उन्हें 25लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। वर्तमान में गोबर खरीदी का भुगतान महीने भर से रुका हुआ है, उसे तत्काल भुगतान किया जाए। इन विभिन्न बातों को लेकर पारख मुखर हुए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, महामंत्री द्वय प्रमोद जैन, किशोरी साहू, प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री पवन साहू, जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु, राकेश यादव जिला मंत्री, शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण प्रेम साहू,शहर अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, जिला प्रचार प्रमुख राजीव शर्मा, संदीप सिन्हा, संजय साहू, मन्नू सोरी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page