DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय छत्तीसगढ़ बंद कल

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने, बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने, तथा कवर्धा में पुलिस प्रताड़ना से हुई मौत के दोषियों पर कार्रवाई कर न्याय की मांग को लेकर 21 सितंबर शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक एक दिवसीय छत्तीसगढ़ बंद का आवाहन किया है। छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाने हेतु स्थानीय स्तर पर व्यापारी संघ एवं कांग्रेस संगठन विचारधारा वाले विभिन्न राष्ट्रीय/ प्रादेशिक/ राजनीतिक दलों/ सामाजिक/ व्यापारिक/ तथा गैर सरकारी संगठनों से आवश्यक समन्वय स्थापित कर सहयोग प्राप्त करने की बात कही गई है। सभी से आग्रह किया गया है कि 21 सितंबर को निर्धारित छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाने हेतु स्थानीय प्रदेश पदाधिकारी/ विधायक/ पूर्व विधायक एआईसीसी/ पीसीसी सदस्यों/ पूर्व जिला अध्यक्ष/ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/ पदाधिकारी /मोर्चा/ संगठन/ प्रकोष्ठ/ विभाग के जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक पदाधिकारी/ सोशल मीडिया के सदस्यों /नगरीय निकाय /त्रिस्तरीय पंचायती राज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों/ सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारी/ वरिष्ठ कांग्रेस जनों/ कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित कर छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाना सुनिश्चित करें। यह जानकारी रतिराम कोसमा प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) ने दी।

You cannot copy content of this page