DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक कुंवर ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, बलौदाबाजार में हुए चार लोगों की निर्मम हत्या पर जताया दुःख, पीड़ित परिवार के लिए मांगा मुआवजा

गुण्डरदेही/बालोद। बीते दिनों बलौदाबाजार में अंधविश्वास और जादूटोना के शक में चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए निषाद समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं बलौदाबाजार के प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। विधायक निषाद ने कहा कि यह प्रदेश और देश में बेहद दुःखत घटना है। सरकार की ओर से सहानुभूति दिखाते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दिया जाए। वहीं आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। इस पर मंत्री जायसवाल ने भी कार्यवाही और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।

You cannot copy content of this page