DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किल्लेकोडा में भव्य रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन 17 सितंबर को

बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम किल्लेकोडा में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणेश विसर्जन एवं भगवान विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर भव्य रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन 17. 9 .2024 ,दिन मंगलवार को रखा गया है। जिसमें सामूहिक नित्य का प्रथम पुरस्कार ₹3100 द्वितीय पुरस्कार ₹2500 तीसरा पुरस्कार 2000 रुपया ,इसी प्रकार युगल नित्य का प्रथम पुरस्कार ₹2500, द्वितीय पुरस्कार 2000 रुपया, तीसरा पुरस्कार 15 सो रुपए, तथा एकल नृत्य का प्रथम पुरस्कार ₹1500, द्वितीय पुरस्कार ₹1200 ,और तीसरा पुरस्कार ₹1000 रखा गया है ।कुआं चौक गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिन्हा, उपाध्यक्ष नीलकंठ विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष कुशल देवदास, सचिव यशवंत कुमार भंडारी, सह सचिव तामेश्वर, संयोजक तरुण राणा ,और संरक्षक निर्भय भंडारी जी हैं। जिनके नेतृत्व में इस प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन -पिछले 11 वर्षों से होते आ रही है। इस सफलता के मुख्य हाथ समिति के लोगों में एकरूपताका होना है। इसकी जानकारी डॉक्टर बी. एल. साहसी व्याख्याता ने दी।

You cannot copy content of this page