DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पेयजल समस्या को लेकर बालोद के युवाओं ने चलाया पोस्टर अभियान, की नारे बाजी

बालोद। बालोद नगर पालिका में विगत कई दिनों से चल रहे पेयजल की विकराल समस्या को लेकर नगर के युवाओं ने शहर के मुख्य घड़ी चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ पोस्टर पकड़कर जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष के रवैय्ये से बालोद शहर पूरी तरीके से पिछड़ गया है। नगर में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। ना यहां बराबर सफाई करवाया जा रहा है ना ही बरसात के पानी की सही निकासी व्यवस्था बनाई गई। जिसके कारण गली मोहल्लों व घरों में भी बरसात का पानी भर जा रहा है।

बालोद की जनता को पीने के पानी जैसे मूलभूत सुविधा के लिए तरसना पड़ रहा है। युवाओं में आशुतोष कौशिक ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष के पिछले पांच सालों की निष्क्रियता के कारण पूरा बालोद त्रस्त और परेशान है। पोस्टर लेकर प्रदर्शन करने वालों युवाओं में आशुतोष कौशिक , अभिन्न यादव , जीत यदु , चित्रांश,तुषार ढीमर , कमल बजाज , आदि , अंश , जीत , निखिल , तेशांत , कालू , लक्की , मनीष , प्रदीप , बल्लू , रुपेश , बंटी , मोनेश 30 से अधिक युवा उपस्थित थे ।

You cannot copy content of this page