DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पाकुरभाट का ये शख्स बाइक से कर रहा था शराब का परिवहन, बालोद पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो निकला 50 पौवा

बालोद – बालोद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक की डिक्की से 50 पौवा देसी शराब बरामद किया है आरोपी मोबीनुद्दीन ऊर्फ मुबीनुद्दीन ऊर्फ राजा खान निवासी पाकुरभाट के खिलाफ उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की पुलिस के मुताबिक थाना बालोद में पदस्थ उपनिरीक्षक शिशिर पाण्डेय व अन्य स्टाफ टाऊन पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे तभी आमापारा बालोद के पास मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मो0सा0 HF Delux  क्र0 CG 24 P 9645 में एक थैला में भारी मात्रा में शराब लेकर आमापारा की तरफ आ रहा है. सूचना पर मौके पर घेराबंदी कर नहर नाली पुलिया मंदिर पकड़ा गया. नाम पता पुछने पर अपना नाम मोबीनुद्दीन ऊर्फ मुबीनुद्दीन ऊर्फ राजा खान पिता सगीरूद्दीन खान खान उम्र 23 साल निवासी ग्राम पाकुरभाट  थाना, जिला बालोद का रहने वाला बताया. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लाल सफेद कपड़े के थैला में भरे कुल 50 पौवा देशी प्लेन शराब मिलें जिसकी कीमती 4000 रू0 एवं एक हीरो HF Delux  मो0सा0 रंग काला क्र0 CG 24 P 9645 कीमती लगभग 30,000/- रू0 कुल जुमला कीमती 34,000/- रू0 को बरामद व जब्ती कर आगे की कार्रवाई की गई.

You cannot copy content of this page