DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आत्म ज्ञान भवन में चैतन्य झांकी का हुआ समापन

बालोद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी की चैतन्य झांकी का धूमधाम से समापन किया गया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सक श्री जयसिंह साहू जी ,श्रीमती सुमन साहू, श्री कमलेश सोनी जी (पार्षद), श्रीमती पद्मिनी साहू जी (पार्षद), श्री पी आर चुरेंद्र जी एवं ब्रह्माकुमारीज की मुख्य संचालिका बी. के.विजयलक्ष्मी दीदी के कर कमलों से दीप प्रज्वलन करके झांकी का शुभारंभ किया गया।
चैतन्य झांकी में वर्णित श्री कृष्ण जी की विभिन्न बाल लीलाओं का ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी द्वारा आध्यात्मिक रहस्य समझाया गया। सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं। बच्चों द्वारा श्री कृष्ण जी के अलग अलग लीलाओं पर नृत्य प्रस्तुत किया गया ।


बी के विजयलक्ष्मी दीदी ने बताया कि आत्मज्ञान भवन में 1 सितंबर से पांच दिवसीय राजयोग शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसका समय प्रतिदिन प्रातः 7:30 से 8:30 एवं शाम 7:30 से 8:30 होगा। कोई भी एक समय सुनिश्चित करके हर कोई इस शिविर का लाभ ले सकते हैं।

You cannot copy content of this page