DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यह कैसा प्यार? 2017 से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अचानक लड़की ने थाने आकर लिखवा दी रेप की रिपोर्ट, पुलिस ने प्रेमी को पूछताछ के लिए लाया दल्ली थाने


दल्लीराजहरा। दल्ली राजहरा में कुछ देर पहले एक रेप केस का बड़ा मामला सामने आया है। जो दरअसल में पहले प्रेम प्रसंग का किस्सा था। पीड़िता लड़की व आरोपी युवक के बीच 2017 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच शादी की बात को लेकर संबंध भी बन गए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह उसे शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। यह भी कहा गया है कि शादी करने से पहले कुछ व्यवसाय शुरू करने की बात पर उनके प्रेमी ने उनसे पैसे भी मांगे थे।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। वहीं देर शाम को दल्ली के सुभाष चौक में रहने वाले प्रेमी युवक को पूछताछ के लिए लाया है। थाना प्रभारी टीएस पट्टावी का कहना है कि अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच चल रही है। मामला प्रेम प्रसंग का है। लेकिन अचानक ऐसा क्या कारण हुआ की लड़की आज थाने आ धमकी और रिपोर्ट लिखाई है। अभी युवक से भी पूछताछ चल रही।

You cannot copy content of this page