DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग-“पुलिस” लिखे बाइक सवारों ने पैदल जा रहे हैं व्यापारी को मारी टक्कर, तीन घायल, गुरूर में पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, देखिए तस्वीरें


गुरूर। गुरुर में हिरवानी पेट्रोल पंप के सामने एक सड़क दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए हैं। घटना 8:00 से 8:30 बजे के बीच की है। अभी घायलों का इलाज गुरुर के अस्पताल में चल रहा है। घटना की एक बड़ी बात यह है कि जिन युवकों ने पैदल चल रहे एक व्यापारी धनराज टावरी उम्र 44 साल को टक्कर मारी है, उनकी बाइक में पुलिस लिखा हुआ है।

घायल बाइक सवार

बाइक सवार भी घायल हुए हैं। जिनमें एक का नाम हेमलाल नागवंशी 29 साल और दूसरे का नाम प्रेम लाल नागवंशी 50 साल है। दोनों खैरवाहीं के रहने वाले हैं। जो दर्रा में शादी में गए हुए थे। वहां से खैर वाही जा रहे थे।

घायल व्यापारी धनराज टावरी

तभी हिरवानी पेट्रोल पंप के पास पैदल जा रहे छड सीमेंट के व्यापारी धनराज टावरी निवासी गुरुर को दोनों ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों युवक व पैदल चल रहे धनराज टावरी तीनों घायल हुए हैं। बाइक सवारों को ज्यादा चोट आई है। एक का सिर फट गया है तो दूसरे का चेहरा भी डैमेज हो गया है। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रात 10 बजे धमतरी रेफर किया गया

You cannot copy content of this page