डौण्डी लोहारा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शा. प्रा शाला/शा पूर्व .मा शाला लमती के शाला प्रंगाड का ध्वजा रोहन समय 7.15को करने के बाद गॉव मे बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी भारत माता की जयकारा, झंडा उचा रहे हमारा देश भक्ति गीत वन्देमातरम् के साथ चौक चौराहा के ध्वजा रोहन करते हुए शा. पूर्व मा. शाला प्रांगण मे पुनः पहुँच कर कार्यक्रम के अतिथियों के द्वारा मां भगवती की तैल चित्र पर पूजन वंदन कर कार्य क्रम के संचालक श्री बी पी आमदो सर ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुरुवात किया !

जिसमे दोनों शाला के बच्चों के द्वारा छत्तीसगढ़ के अनेक संस्कृति की झलक के साथ बस्तर के आदिवासी झलक के माध्यम से लोगो की मन मोह लेने वाली नृत्य बच्चों के द्वारा किया गया इस अवसर पर श्री लोकेश कुमार रावटे ने स्वतन्त्रता दिवस पर वीर जवानों को याद करते हुए देश सेवा करने की बाते करते हुए स्कूल और गॉव के अनेक समस्याओं को लोगो के बीच रखा साथ मे उसपर कैसे काम करे जिससे समस्या दूर किया जा सके इसपे विस्तार से अपनी बात रखते हुए लोगो को सरकार के अनेक योजना चल रहा है । कर्मकार, , विश्वकर्मा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में बताया गया,, शिक्षक कन्हैया लाल बारले सर स्वरचित कविता खरखरा नदिया के तीर मे बसे मोर गॉव लमती का बहुत सुंदर कविता के माध्यम से बहुत पहले अकाल के समय यहाँ बड़ाई लोगो के द्वारा तालाब खुदाई कराके भुखमरी जैसी समस्या मे बहुत दूर गॉव से आके काम किया गॉव के पीपल गॉव के रहन सहन पर बहुत सुंदर कविता से लोगों की दिल जीत लिए, भ्रस्टाचार के उपर बीपी आमदो सर ने कविता कहा साथ मे पिस्दा, लोहरे मैडम ने किस तरह से आज भी रूडी वादी प्रथा गॉव मे आज भी पुरानी समय मे चले आरही है उसे करते है जब की आज लोग चाँद पर चले गये है, और आज ग्रामीण अंचलो मे ये सब आज भी भेद भाव है , आज लोग पड़ लिख के आगे बड रहे है समय के साथ अपनी सोच बदलने के लिए विचार्णी भाषण दिये। कार्य क्रम के अंतिम चरण मे राम आयेंगे गीत के बाद कार्य क्रम के अध्यक्ष ने उल्लास के बारे मे बताते हुए सभी को एक साथ चलने और अपने बच्चों को कैसे हम आगे लेजाए बताते हुए कार्य क्रम की समापन की घोषाण किया गया।

