DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वन कर्मचारियों की हुई बैठक,7 साल से मांग पूरे न होने पर जताई नाराजगी

बालोद – छ.ग.दै.वे.भो.वन कर्म. संघ की बैठक काष्ठागार स्थित नीलाम हॉल बालोद में हुई। बैठक में संघ ने शासन से दो मांग नियमितिकरण,  स्थायीकरण को लेकर मांग की। इस मांग को लेकर कर्मचारी पिछले शासन काल से वर्तमान शासन काल से लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रदेश के वन विभाग में 10 साल से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों/श्रमिकों को नियमितीकरण एवं नियमितीकरण से वंचित 2-3 साल वालो का स्थायीकरण करने की मांग को लेकर विगत 6-7 वर्षों से सरकार से लड़ रहे हैं।

बैठक में बालोद वनमण्डल के समस्त दैनिक वेतनभोगियों कर्मचारियों एवं श्रमिकों की उपस्थिति में संगठन के निर्देश पर  प्रदेश स्तरीय होने वाले सम्मेलन कार्यक्रम एवं वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृति लेने के संबंध में चर्चा परिचर्चा कर सहमति लिया गया। जिसमें सभी सहमति दिये।

You cannot copy content of this page