यादव ठेठवार समाज के प्रांतीय निर्वाचन समिति का गठन, देखिये क्या-क्या हुआ फैसला?



राजिम – यादव ठेठवार समाज छत्तीसगढ़ प्रांतीय मुख्यालय राजिम में रविवार प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवनिर्मित भवन का लोकार्पण जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर किया जाएगा । तत्पश्चात प्रान्तीय प्रबंध कार्यकारिणी का आगामी 5 वर्षों के लिए पुनः निर्वाचन किया जाएगा।  प्रांतीय  निर्वाचन समिति का गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोहत यादव अतरमरा पांडुका को पीठासीन अधिकारी मनोनीत किया गया और अधिकारी के रूप में कृष्ण कुमार यादव गुल्लू सिरपुर , सोमकांत यादव सरकतोरा कौडिया राज , कन्हैया यादव खैरझिटीरूप लाल यादव नवापारा नगर की नियुक्ति किया गया। वार्षिक अधिवेशन के 15 दिवस पूर्व मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा एवं जनगणना का संकलन प्रांतीय मुख्यालय में सतत जारी रहेगा। बैठक की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष राजू यादव के द्वारा किया गया एवं संचालन प्रदेश महासचिव उमेश यादव के द्वारा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से गोकुल यादव संरक्षक प्रांतीय मुख्यालय राजिम, गजानंद यादव बेलपारा खल्लारी सलाहकार , प्रहलाद यादव रानीपरतेवा छुरा राज , शोभाराम यादव सेमरा ,डिगेश  यादव भानपुर कौडियाराज प्रांतीय उपाध्यक्षगण , अशोक यादव उप कोषाध्यक्ष राजिम, संतोष यादव अध्यक्ष रायपुर राज, संतराम यादव आरंग राज तुलाराम यादव अध्यक्ष कौडियाराज, बेनी राम यादव अध्यक्ष रावण पार, मुन्ना यादव अध्यक्ष, दिलीप यादव सचिव नवापारा पार, विष्णु राम यादव सचिव घनश्याम यादव उपाध्यक्ष ,बिसहत यादव कोषाध्यक्ष खल्लारी राज, श्याम सुंदर यादव महासचिव उप महासभा खल्लारी, हरिहर यादव कोषाध्यक्ष उप महासभा खल्लारी , ओम प्रकाश यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कौडिया राज , विजय यादव सचिव चंपारण पार , हीराराम यादव अध्यक्ष बेलर  पार , परमानंद यादव संरक्षक युवा प्रकोष्ठ मंदिर हसौद पार, हीरालाल यादव संरक्षक , राजेश यादव अध्यक्ष महासमुंद नगर , संतु राम यादव अध्यक्ष छुरा राज, अशोक यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ शिरपुर राज , लोकेश यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ खल्लारी राज , संतोष यादव अध्यक्ष कोलर मौजगाहन पार , रामा यादव पूर्व उपाध्यक्ष महासभा कृष्ण कुमार यादव सचिव रावण पार , मनीष यदु  पूर्व उपाध्यक्ष प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ , विजय यादव सचिव चम्पारन पार , अशोक यादव संरक्षक जवाई बांध पार सहित समाज के स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page