DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नारागांव में हुई पूर्व सैनिक संघ की बैठक, देखिए क्या हुआ निर्णय

बालोद/ गुरूर। गुरुर ब्लॉक के नारा गांव सियादेही स्थल पर पूर्व सैनिक संघ की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संघ के सैनिकों द्वारा उनकी समस्याओं व सरकार की सुविधाओं पर चर्चा की गई।बैठक में बालोद जिला के अंदर पूर्व सैनिक के लिए जिला सैनिक कार्यालय एवं ईसीएच कार्यालय खुलवाने के संबंध में व कैंटीन की सुविधा जिले के सभी सैनिकों को मिलने के संबंध में चर्चा की गई। सभी ने सहमति दी कि यह सभी सुविधाएं हमें रिटायरमेंट के बाद भी मिलने चाहिए। इसके अलावा संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा हुई।

समय-समय पर अपनी समस्याओं को सरकार को अवगत कराने की बात भी पूर्व सैनिकों ने कही। इस दौरान कैप्टन जगमोहन, अध्यक्ष राजकुमार साहू, पूरन पुसरिया, पुष्पाल साहू, भीम सिंह, गौकरण साहू, केपी तिवारी,संतोष सिन्हा, भूषण लाल, खिलु राम साहू, पीलू राम सूर्यवंशी, एसबी सिंह, केपी सिंह, छबि लाल साहू, होमेन्द्र, अनिरुद्ध साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page