DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल स्तरीय मरदेल के ग्राम लिमऊडीह में हुआ पालक शिक्षा मेगा बैठक का आयोजन

डौंडी। संकुल स्तरीय मरदेल के ग्राम लिमऊडीह में पालक शिक्षा मेगा बैठक का आयोजन किया गया | सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुवात पूजा अर्चना एवं राजकीय गीत से किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गैंद लाल साहू जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में युवराज नेताम ग्राम उपसरपंच थे | अतिथियों का स्वागत गुलाल व गुलदस्ता भेंट कर किया गया तथा साथ -ही -साथ अतिथियों के द्वारा उद्बोधन | कार्यक्रम को गति देते हुए शाला के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया | संकुल समन्वयक बी.एल.कुंजाम ने उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन के तहत सभी को शपथ दिलवाया | कार्यक्रम के नोडल के.के.मानकर सर जी के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को अच्छे विस्तार से समझाया | इसी बीच हमारे विकासखंड समन्वयक सच्चिदानंद शर्मा जी का आगमन हुआ | सर जी के द्वारा पालकों को मेगा शिक्षक बैठक क्यों किया जा रहा है?इस पर संक्षिप्त पालकों को जानकारी दिया | तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए शिक्षिका मोना रावत के द्वारा सुंदर वाक्य में कहा- 1.मेरा कोना पर – “लईका के पढ़े बर आओ बनाबो एक कोना, जेमा लईका के जम्मों विकास ल करबो दुगना”

2.छात्र दिनचर्या-” दाई ददा जम्मों मिलकर बनाबो दिनचर्या, जेमा लईका ल पढ़े बर अवसर मिले दिनचर्या”

3.बच्चों ने आज क्या सीखा- ” शाला के गतिविधि पूछो जम्मों दाई ददा, काभू सेल्फी त काभू चैलेंज लेथे लईका”
शिक्षिका वर्षा डाहरे –

4.बच्चा बोलेगा बेझिझक

5. बच्चों की अकादिमिक प्रगति एवं परीक्षा चर्चा 6. पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना | भोजन अवकाश के उपरांत पूर्व माध्यमिक शाला मरदेल के संस्था प्रमुख के के सोनवानी सर जी शाला प्रबंधन समिति एवं मध्यान भोजन पर विस्तार से चर्चा किया गया | मुकेश तोप्पा सर जी 7.बस्ता रहित शनिवार 8.विद्यार्थियों के आयु एवं पोषण की जानकारी 9.जाति,आय,निवासी प्रमाण पत्र | महेंद्र कुमार टांडिया सर जी के द्वारा 10.न्यौता भोज 11. विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ 12.विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षा जानकारी दिया गया | कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यार्थी के पालकों को श्रीफल देकर सम्मान किया गया |कार्यक्रम का मंच संचालन महेंद्र टांडिया, मीडिया प्रभारी के रूप में टी.एल.देशमुख, संकुल के समस्त प्राथमिक व माध्यमिक के शिक्षक उपस्थित थे।साथ ही साथ वृक्षारोपण भी किया गया | अंत में संस्था प्रमुख सोरी मैडम के द्वारा आभार व्यक्त तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

You cannot copy content of this page