DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- बाइक सवार की संदिग्ध मौत, गुरूर क्षेत्र का मामला, पेरपार में हुई है घटना

बालोद/ गुरूर(ऋषभ पांडेय)।गुरूर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी में ग्राम पेरपार से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। पुलिस के मुताबिक एक बाइक सवार सतीश कुमार निवासी खोरदो की पेरपार में संदिग्ध मौत हो गई है। पास में बाइक पड़ी हुई है ।घटना एक निर्माण स्थल के लिए खोदे गए गड्ढे के पास हुई है। यह हादसा है या कुछ और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। गुरुर थाना प्रभारी अरुण कुमार नेताम का कहना है कि अभी जांच चल रही है। स्थिति स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कैसे हुई है। सुबह लोगों ने घटनास्थल पर लाश देखी। सूचना के बाद अभी हम यहां पहुंचे हैं। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।

You cannot copy content of this page