DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इस खलनायक की एक्टिंग डायरेक्टर को इतनी पसन्द आई कि फ़िल्म का नाम बदलकर उनके नाम पर रख दिया, देखिये क्या है इसके पीछे कहानी

बस्तरिया शो यूट्यूब चैनल ने दिया सुरेश दासानी को खलनायक का रोल

बालोद/ दल्लीराजहरा। किसने सोचा था कि खुद की वीडियो बनाकर स्टेटस में डालते डालते एक मेडिकल व्यवसाई भी किसी फिल्म में खलनायक का रोल करने लगेगा और उससे बड़ी बात यह हो गई कि इस खलनायक की एक्टिंग डायरेक्टर को इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपने फिल्म का नाम बदलकर खलनायक के नाम पर ही रख दिया। यह असल कहानी एक शॉर्ट फिल्म की है जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। दरअसल में दल्लीराजहरा के मेडिकल संचालक सुरेश आनंद दासानी पुराने गानों में चलती कार में वीडियो बनाते थे। साथ साथ शादी व अन्य पार्टी में स्टेज में भी जमकर नाच करते थे ।

सुरेश यह कार्य गत कई वर्षों तक करते रहे। जिसको देखकर लोग समय -समय पर आनंद भी लेते रहें हैं । सुरेश का वीडियो किसी माध्यम से बस्तर संभाग के कोंडागाँव जिले के श्रवण मानिकपुरी जो कि “बस्तरिया शो यूट्यूब चैनल”सह बस्तर परब लोककला मंच के प्रोडक्शन हेड के पास पहुँचा। उन्होंने सुरेश के कई वीडियो स्टेटस पर बारीकी से देखने के बाद सुरेश आनंद दासानी को अपनी शार्ट फिल्म छोलू मंगडू में रोल करने के लिये आफर किया ।

प्रोडक्शन हेड श्रवण मानिकपुरी सुरेश के अभिनय और व्यक्तित्व से इतने ज्यादा प्रभावित हो गए कि उन्होंने फिल्म का टाइटल छोलू मंगडू से बदलकर दासानी दादा चो दादागिरी कर दिया ।

यह है फ़िल्म की कहानी


फ़िल्म के कहानी के बारे में बताया गया है यह फ़िल्म टोटल कॉमेडी आधारित है। फ़िल्म में बाहरी लोग आकर किस तरह से बस्तर की संस्कृति को क्षति पहुँचाते हैं। यहां के प्राकृतिक संपदा का किस तरह से गैरकानूनी तरीके से दोहन करते है और स्थानीय लोगो की बहन बेटियों के साथ इज्जत के साथ कैसे खिलवाड़ कर छोड़ देते हैं । इन सभी बिंदूओं को फ़िल्म में उठाने का प्रयास किया गया है तथा एकजुट रहकर स्थानीय लोग बाहरी ताकतों का किस तरह से डटकर मुकाबला कर सकते हैं बताया गया है । इस फ़िल्म में हल्बी और हिंदी दोनो बोली भाषाओं में संवाद सुनने को मिलेगा, दासानी दादा जल्द ही यूट्यूब चैनल बस्तरिया शो में आप सभी देख पायेंगे।

You cannot copy content of this page