DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अब भाजपा सरकार से ही ग्रामीणों को है उद्धार की है उम्मीद,,,,! क्योंकि कभी भी गिर सकता है अकलवारा का ये ब्रिज, देखिए बदहाली की तस्वीर

जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने कहा विभाग को अवगत कराने के बाद भी नहीं दे रहे कोई ध्यान

बालोद। गुरुर ब्लॉक के ग्राम अकलवारा की ये तस्वीर है। जहां पर ग्राम खोरदो और नरबदा के बीच यह जर्जर ब्रिज (पुल) नजर आ रहा है। जो कई साल से इसी हालत में है। इसकी हालत देखकर आशंका है कि यह कभी भी गिर सकता है। क्षेत्र के जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने इसे तोड़कर नया बनाने की मांग की है। शासन प्रशासन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूर्व में इस मार्ग का निर्माण हुआ था। यह मार्ग उसी के विभाग में शामिल है जिसके बीच में ब्रिज है। जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने कहा कि हमारे द्वारा कई बार इस समस्या को लेकर विभाग के संज्ञान में लाया गया है। सामने अब बारिश होने वाली है। इससे बड़ी घटना दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। हम लगातार यह मांग उठाते आ रहे हैं कि इस पुल का जीर्णोद्धार किया जाए और नया पुल बनाया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी और जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के से भी हमने मांग की है। इस संबंध में जल्द ही ज्ञापन भी दिया जाएगा। पुल की जर्जर हाल देखकर लोगों को इससे गुजरने से डर लगता है। पुल के नीचे से नजारा देखें तो और भी काफी डरावना है। जिन खंभों पर पुल खड़ा हुआ है वह उखड़ने लगा है। ऐसे में इस साल के बारिश में इसका अब कोई ठिकाना नहीं है।

सड़क, प्रधानमंत्री सड़क योजना की लेकिन पुल आ रहा इरिगेशन विभाग में

वही मामला प्रकाश में आने के बाद यह भी बात सामने आ रहा है कि जिस मार्ग पर यह पुल है वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल तो है लेकिन उक्त पुल इरिगेशन विभाग में आता है। क्योंकि यह खारुन नदी में बना हुआ है। बदहाली की तस्वीर डेली बालोद न्यूज़ के जरिए सामने आने पर तत्काल मामले में जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाई है। और संबंधित विभाग के अफसर को इसके मरम्मत के निर्देश दिए हैं।

जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने कहा कि विभाग के अफसर का फोन आया था और वह इस पर ध्यान दे रहे हैं। उम्मीद करते हैं फिलहाल जल्द से जल्द मरम्मत होगी और भविष्य में इस पुल के जीर्णोद्धार के लिए भी प्रयास जारी रखा जाएगा। कलेक्टर से भी इस संबंध में ज्ञापन देकर मांग की जाएगी।उन्होंने डेली बालोद न्यूज़ को इस समस्या को प्रमुखता से उठाने और प्रकाशित करने के लिए आभार जताया।

बालोद जिले की यह खबर भी पढ़िए एक साथ, क्लिक करिए दिए गए हेडिंग पर

You cannot copy content of this page