मुख्य जीवन बीमा सलाहकारों के वेलफेयर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बने बालोद के अजीत साहू



ट्रेंड द ट्रेनर रायपुर डिवीजन के चेयरमेन पद पर किशोर कराडे चुने गए

बालोद। रायपुर भारतीय जीवन बीमा निगम रायपुर मंडल के मुख्य जीवन बीमा सलाहकारों के वेलफेयर संगठन सीडबल्यूए का विगत दिनो एकता यात्रा एवं भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जिसमें रायपुर डिवीजन के उत्कृष्ट मुख्य जीवन बीमा सलाहकारो को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। तत्पश्यात नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व् सम्मति से अध्यक्ष अजीत साहू ( बालोद) , उपाध्यक्ष दुर्गेश पटेल राजनांदगांव व गजानंद वर्मा, सचिव विजय साहू भिलाई , कोषाध्यक्ष ऋषि निर्मलकर अभनपुर, उपकोषाध्यक्ष वेद प्रकाश साहू धमतरी संयुक्त सचिव शेखर साहू रायपुर व पूर्णिमा साहू राजनादगांव चुने गए। ट्रेंड द ट्रेनर रायपुर डिवीजन के चेयरमेन पद पर किशोर कराडे चुने गए।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्जवलन सीडबल्यूए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश झवर, भोपाल – ज़ोनल अध्यक्ष गिरिराज गुप्ता, मेंबर शिप कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झारखंड, जोनल सचिव दिलीप तिवारी मंडला (एमपी) के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सभी अतिथियों ने सम्बोधित किया।

You cannot copy content of this page