DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंग्रेजी शराब दुकान लोहारा चोरी मामला- भट्ठी से आधा किलो मीटर दूर गल्ला पेटी छोड़कर भागे हैं चोर, जाते-जाते एक पेटी गोवा शराब भी ले गए, चोरी रकम अब एक लाख 86 हजार हुई, पढ़िए अब तक की कार्रवाई

बालोद/डौंडीलोहारा। मंगलवार को डौंडीलोहारा के अंग्रेजी शराब दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जितना भी चोरों का चेहरा समझ आ रहा है उनकी तलाश चल रही इसके अलावा तकनीकी चीजों के जरिए उन्हें पकड़ने साइबर सेल से सहारा लिया जा रहा है।

शराब दुकान से लगभग आधा किमी दूर एक खेत में भट्ठी का गल्ला पेटी बरामद हुआ है। वहीं जब फुटेज की बारीकी से जांच की गई व रिकार्ड मिलाया गया तो दुकान से एक पेटी गोवा व अन्य शराब भी नहीं है। चोर शराब भी उठा ले गए हैं और पैसे भी। दोनों मिलाकर अब 1 लाख 86 हजार की चोरी हुई है। जिसमें नकदी 1 हजार 73 हजार बताई जा रही है।

गॉर्ड सो रहा था, बाहर से सिटकिनी लगाकर की गई चोरी


जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान गार्ड की ड्यूटी थी लेकिन वह 3 बजे के बाद कमरे में सोने चला गया। इसी बीच चोर वहां घुसे। पहले तो गार्ड बाहर ना आ सके इसलिए उनके दरवाजे के बाहर ही सिटकिनी लगा दी थी। चोर आराम से चोरी करते रहे गार्ड को इसकी भनक तक न लगी। चोर चोरी करके चले गए। बाद में 5:00 बजे के बाद जब गार्ड उठा और दरवाजा खोलने की कोशिश की तो बाहर से दरवाजा बंद मिला। तब उन्होंने वहीं पर दूर एक ढाबा के व्यक्ति को फोन करके बुलाया और दरवाजा खुलवाया। इसके बाद चोरी का खुलासा हुआ।

You cannot copy content of this page