DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

3 खास युवाओं का भाजयुमो ने सम्मान कर मनाया युवा दिवस, देखिये कौन हैं वे युवा

बालोद।आज युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानन्द की जयंती व युवा दिवस के उपलक्ष्य पर बालोद शहर में युवा मोर्चा द्वारा जिले के तीन होनहार युवाओं का सम्मान किया गया। साथ ही साथ परिवार का भी सम्मान साल श्रीफल से किया गया।जिन तीन लोगों ने जिला और प्रदेश का मान बढ़ाया, ऐसे सम्मान से उनका मनोबल बढ़ता है। जिन तीन युवाओं का सम्मान हुआ उसमें बालोद के प्रतिष्ठित टावरी परिवार का युवा सायुज्य है, जिन्होंने 12 वीं में वाणिज्य संकाय में पूरे प्रदेश में टॉप किया। वे गोविंद इंडेन के संचालक संजोग व पल्लवी टावरी का सुपुत्र है।

स्वाति


दूसरे बालोद के वार्ड 16 में निवासरत उप जेल में प्रहरी के पद में पोस्ट धनेश साहू की सुपुत्री स्वाति साहू का सम्मान किया गया। जिनका चयन भाभा अनुसंधान केंद्र मुंबई में साइंटिफिक ऑफिसर वैज्ञानिक के रूप में हुआ है।


तीसरा सम्मान दीप्ति साहू का हुआ। जो बालोद जिला के कोबा (मालीघोरी) में रहती है। पिता पेशे से कृषक भजन साहू है। उनकी बेटी दीप्ति साहू इंटरनेशनल लेवल में एथलेटिक्स खेलकर आई है और अभी बच्चों के ट्रेनर के रूप में काम कर रही। इनका सम्मान युवा मोर्चा के साथ साथ आज सांसद मोहन मंडावी ने भी किया।

इन तीनों के सम्मान के पीछे युवा मोर्चा का उद्देश्य युवाओं के मनोबल को बढ़ाना,स्वामी विवेकनन्द जी के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित करना व पूरे देश में बालोद जिले का नाम आगे बढ़ाना और देश के लिए एक आइडल बनना था।

इस सम्मान के अवसर पर परिवार जनों के चेहरे पर खुशी देखते बन रही थी।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित चोपडा,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान,शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी,युवा नेता समीर खान,मनीष माधवानी,राहुल सोनी,राहुल साहू, एवन साहू, शेखर वर्मा उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page