DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा दिवस विशेष-विवेकानंद जयंती पर इस गांव के सरपंच ने लिखी यह कविता, हो रही वायरल, थीम है-छत्तीसगढ़ी युवा, देखिए क्या है उनकी कविता में भाव

बालोद/ डौंडीलोहारा। आज देश भर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस मनाया जा रहा है। युवाओं को प्रेरित करने वाला यह दिन है।

ऐसे मौके पर डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम पंचायत धनगांव के सरपंच तोषण चुरेन्द्र जो कि लेखक, कवि भी हैं, ने छत्तीसगढ़ी युवा थीम पर एक कविता लिखी है। जो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है। इस कविता के जरिए उन्होंने छत्तीसगढ़ी युवाओं को हौसला बढ़ाते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया है ताकि वे किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए पीछे ना रहे और मेहनत करें। मेहनत से अपनी तकदीर बदले। देखें उनकी कविता में क्या कुछ भाव छिपा है उनकी कविता को हम हुबहु यहां पेश कर रहे हैं।

तोषण चुरेन्द्र

छत्तीसगढ़ के युवा जागव।
सुग्घर भुंइया सिरजावव।।1

खांध मा नांगर धरलव।
धान के कटोरा भरलव।।2

छत्तीसगढ़ के बेटा रतन।
करले एखर बने जतन।।3

जोर युवा के हाथ मा।
सरकार हे तोर साथ मा।।4

जम्मो युवा छत्तीसगढ़ के।
हाथ बढ़ावव बढ़-बढ़ के।।5

छत्तीसगढ़ के युवा किसान।
जुरमिल करव करम महान।।6

छत्तीसगढ़ी युवा के जोर हे।
जग मा जेकर करम शोर हे।।7

बेटा छत्तीसगढ़ महातारी के।
फूलवा जइसे फूलवारी के।।8

शेर जइसे युवा के दहाड़ हे।
कांपे डोंगरी अऊ पहाड़ हे।।9

छत्तीसगढ़िहा युवा तलवार हे।
थरथरावय जग संसार हे।।10

दिनकर जइसे युवा दमके।
रात मा चंदा कस चमके।।11

तोषण कुमार चुरेन्द्र ” दिनकर”
धनगाँव ,डौंडी लोहारा
जिला बालोद छ.ग.

You cannot copy content of this page