DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इन मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस ताली-थाली बजाकर करेगी 12 जनवरी को भाजपा कार्यालय का घेराव


बालोद।केंद्र में बैठी भाजपा सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के साथ व राज्य के किसानों के साथ किये जा रहे सौतेले व्यवहार तथा 3 काले कृषि कानून के खिलाफ आन्दोलनरत किसानों के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के आव्हान पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार बालोद जिला कांग्रेस द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय तथा जिलाध्यक्ष निवास का घेराव 12 जनवरी को किया जाएगा। ये घेराव थाली और ताली बजाकर किया जाएगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर को सूचना भी दिया जा चुका है। छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद निवास व जिला कार्यालय या जिला अध्यक्ष के निवास का घेराव होगा। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रशांत बाला बोकड़े व कार्यकारी अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस बालोद नुरुल्ला
खान ने बताया कि 3 काले कृषि कानूनों का विरोध , छत्तीसगढ़ से ज़्यादा से ज़्यादा धान खरीदी , बारदाना उपलब्ध करवाने तथा धान के उठाव को यथाशीघ्र उठाव करने की मांग इस प्रदर्शन व घेराव के जरिये होगा।

You cannot copy content of this page